{"_id":"6a9077df67cc9a20980a100f","slug":"bank-employees-staged-a-massive-protest-over-their-demands-banda-news-c-12-1-knp1100-1631818-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बैंक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बैंक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-39-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। स्रोत: संगठन
-समझौतों के उल्लंघन का आरोप, पांच दिवसीय बैंकिंग समेत कई मांगों को लेकर जताया आक्रोश
-11 सितंबर को एकदिवसीय और 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन
अमर उजाला ब्यूरोबांदा। बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की बांदा जिला इकाई ने बृहस्पतिवार शाम कैनरा बैंक की स्टेशन रोड स्थित शाखा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें जिले में कार्यरत सैकड़ों बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स का आरोप है कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और फोरम के बीच लिखित समझौते होने के बावजूद डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज, वित्त मंत्रालय और भारत सरकार की ओर से समझौतों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में संगठन की ओर से राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण लाभ आधारित प्रोत्साहन योजना को तत्काल रोकने की मांग की गई। इसके अलावा सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों की पेंशन में समय के साथ बढ़ोतरी, उनके महंगाई भत्ते में समानता, सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और बैंकों में कर्मचारी एवं अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति समेत अन्य मांगें उठाई गईं।
संगठन ने आगामी आंदोलनों को भी सफल बनाने का आह्वान किया। इसके तहत 11 सितंबर 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल तथा 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है।
विज्ञापन
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के संयोजक कामरेड रावेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों और समझौतों के पालन को लेकर बैंक कर्मचारी आंदोलन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए एकजुट हैं।