फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sisters seen battling for free travel; scuffles broke out as they tried to board jam-packed buses

Banda News: निशुल्क सफर के लिए जंग लड़ती दिखीं बहनें, खचाखच बसों में चढ़ने के लिए हुई धक्का-मुक्की

Thu, 27 Aug 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sisters seen battling for free travel; scuffles broke out as they tried to board jam-packed buses
फोटो-14-रोडवेज बस स्टैंड पर बस में गेट पर लटका वृद्ध यात्री और सीढ़ी पर खड़ी महिला यात्री। अमर
फोटो-14-रोडवेज बस स्टैंड पर बस में गेट पर लटका वृद्ध यात्री और सीढ़ी पर खड़ी महिला यात्री। अमर उजाला
विज्ञापन

फोटो-15-बस में चढ़ने के लिए परेशान यात्री। अमर उजाला
फोटो-16-बस स्टैंड0 पर जलभराव के बीच गुजरती महिलाएं। अमर उजाला

= रक्षाबंधन पर बहनों के साथ एक पुरुष सहयात्री का भी सफर निशुल्क, बसों की कमी से बढ़ी मुश्किल
= कानपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और फतेहपुर जाने को उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने बहनों के लिए बसों में निशुल्क सफर का तोहफा दिया, लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बृहस्पतिवार सुबह बांदा बस स्टैंड पर बहनों को किसी जंग से कम जद्दोजहद नहीं करनी पड़ी। बारिश के बीच बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की होती रही। बस आते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ टूट पड़ी। सीट मिलना तो दूर, बसों में खड़े होने तक की जगह नहीं बची।

रक्षाबंधन के मद्देनजर महिलाओं के साथ एक पुरुष सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके चलते सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। कानपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और फतेहपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। बारिश के बावजूद बहनें अपने मायके पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

सुबह बस स्टैंड पर जैसे ही कोई बस पहुंचती, यात्रियों में पहले चढ़ने की होड़ मच जाती। बसों के अंदर यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया। कई यात्री सीट के लिए जूझते रहे तो बड़ी संख्या में लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। भीड़ इतनी अधिक रही कि कई यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बसों की कमी ने बढ़ाई परेशानी
निशुल्क यात्रा के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद बस स्टैंड पर बसों की कमी भी नजर आई। यात्रियों का कहना था कि पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रहतीं तो भीड़ का दबाव कम होता और महिलाओं को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। घंटों इंतजार के बाद बस मिलने पर उसमें चढ़ना भी किसी चुनौती से कम नहीं रहा।


----
बस स्टैंड में जलभराव, बदहाली ने बढ़ाई मुसीबत
रक्षाबंधन पर जहां बस स्टैंड यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरा रहा, वहीं बारिश ने यहां की अव्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह पानी भर गया। यात्रियों को जलभराव के बीच से होकर बसों तक पहुंचना पड़ा। सामान और बच्चों को संभालते हुए महिलाओं को पानी से गुजरना पड़ा। बारिश के दौरान परिसर में कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बनी रही। यात्रियों का कहना था कि त्योहार के मौके पर जब हजारों लोग बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, तब जल निकासी और सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए थी।

फोटो-14-रोडवेज बस स्टैंड पर बस में गेट पर लटका वृद्ध यात्री और सीढ़ी पर खड़ी महिला यात्री। अमर

फोटो-14-रोडवेज बस स्टैंड पर बस में गेट पर लटका वृद्ध यात्री और सीढ़ी पर खड़ी महिला यात्री। अमर

फोटो-14-रोडवेज बस स्टैंड पर बस में गेट पर लटका वृद्ध यात्री और सीढ़ी पर खड़ी महिला यात्री। अमर

फोटो-14-रोडवेज बस स्टैंड पर बस में गेट पर लटका वृद्ध यात्री और सीढ़ी पर खड़ी महिला यात्री। अमर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed