फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report filed against 60 including five named for assaulting the police team during the demonstration

Banda News: प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम से मारपीट करने के आरोप में पांच नामजद समेत 60 पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 07 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 60 including five named for assaulting the police team during the demonstration
फोटो 13 - जाम लगाए ग्रामीणों से नोकझोंक करती पुलिस। स्रोत:वीडियोग्रैब - फोटो : mathura
पैलानी (बांदा)। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पैलानी-जसपुरा मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। जाम को खुलवाने पहुंची पुलिस की लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों की झड़प हो गई थी। इस मामले में शनिवार को इंस्पेक्टर ने पांच नामजद और 50-60 अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने आरोप लगाया है कि जाम लगाने वालों पर सख्ती बरतने पर ग्रामीणों ने एक इंस्पेक्टर का हाथ मरोड़ दिया था। सिपाही को घसीटकर ले गए और पानी से भरे ड्रम में मुंह के बल डुबो दिया था। पुलिस ने उसे किसी तरह छुड़ाया था। इस बीच उग्र ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से पुलिस गाड़ी, रोडवेज बस की खिड़की का शीशा टूट गया था।
विज्ञापन

पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के कुशवाहा डेरा में ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब था। ग्रामीण ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग कर रहे थे। वह पुलिस बल के साथ बारावफात को लेकर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि पैलानी डेरा पेट्रोल पंप के आगे 50-60 लोगों ने पेड़ की डाल व कील आदि डालकर पैलानी-जसपुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने एसडीएम पैलानी और तहसीलदार को सूचना दी और जाम खुलवाने के लिए मौके पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। जाम हटाने की बात कहने पर ग्रामीण मारपीट पर उतर गए। उनका (इंस्पेक्टर सुखराम सिंह) बायां हाथ मोड़ दिया। जाम लगाए पवन कुशवाहा, हरिशंकर, हरिओम, बऊवा, पप्पू आदि सिपाही सत्येंद्र को खींच कर सड़क के किनारे ले गए और पेड़ के पास रखे पानी से भरे ड्रम में सिर पकड़कर डुबो दिया। पुलिस ने देखा तो बचाया। सिपाही सत्येंद्र को गंभीर चोट आईं हैं। इस बीच डंडा व कुल्हाड़ी से लैस करीब 50-60 महिलाएं व पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।




---
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप

पैलानी थाना क्षेत्र के भाथा गांव के कुशवाहा डेरा निवासी लक्ष्मण कुशवाहा, बदलू कुशवाहा, प्रमोद यादव आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर करीब एक माह से खराब था। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित होकर गांव के लोगों ने जाम लगाया था। पुलिस बिना कुछ सुने महिलाओं को धक्का देकर हटा रही थी। इस बीच इंस्पेक्टर ने जाम लगाए लोगों और महिलाओं से अभद्रता कर दी। उधर, शुक्रवार रात को ही ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है।
---
जाम लगाए शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। इंस्पेक्टर की ओर से पांच नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।
फोटो 13 - जाम लगाए ग्रामीणों से नोकझोंक करती पुलिस। स्रोत:वीडियोग्रैब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed