{"_id":"66df554553e422bee20e4bd6","slug":"program-banda-news-c-212-1-bnd1004-115395-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कलाकारों ने नृत्य और गीतों से माहौल किया भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कलाकारों ने नृत्य और गीतों से माहौल किया भक्तिमय
विज्ञापन
बांदा। गणेश महोत्सव पर गणेश भवन अलीगंज में दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। रात में कलाकारों ने नृत्य व गीतों पर समा बांधा और माहौल भक्तिमय कर दिया। इस बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
अलीगंज स्थित गणेश भवन में आयोजित 102वें गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम है। नूतन बाल समाज के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव में नृत्य कला गृह के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए माहौल को भक्तिमय बना दिया। कला गृह की संचालिका श्रद्धा निगम के निर्देशन में बाल कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए समां बांध दी। सबसे न्यारे श्याम नृत्य नाटिका की सभी ने सराहना की।
कृष्णम वंदे जगद्गुरुम शीर्षक पर आधारित कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने वृंदावन का कृष्ण कन्हैया, रुकमणि के पत्र कृष्ण के नाम, खेले बिरज में होली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि अष्टपदी, कजरी नृत्य के बीच होली के रंगों ने कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता आरिफ शहडोली और साथियों ने बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर आधारित नाटक व कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की आकाशवाणी छतरपुर के माध्यम से रिकार्डिंग भी की गई। नूतन बाल समाज के सभापति अशोक त्रिपाठी जीतू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कलाकारों को सम्मानित किया। चित्रकला प्रतियोगिता व कुर्सी दौड़, शरीर सौष्ठव के कार्यक्रम हुए।