फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prithvi Deadly Team defeated Nag Dragon by 7 wickets

Banda News: पृथ्वी डेडली टीम ने नाग ड्रैगन को सात विकेट से हराया

Wed, 25 Jun 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prithvi Deadly Team defeated Nag Dragon by 7 wickets
अनवरुल अमीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। - फोटो : विलाप करते परिजन।
बांदा। सिंदूर सुपर लीग का का पांचवां मैच बुधवार को नाग ड्रेगन अटैकर्स और पृथ्वी डेडली हिटर्स टीम के बीच खेला गया। इसमें पृथ्वी डेडली टीम ने नाग ड्रैगन टीम को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

श्रीनाथ विहार स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ग्राउंड में नाग ड्रेगन अटैकर्स टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 103 रनों का स्कोर बनाया। जितेंद्र यादव ने 31, कुतैबा जमा खां ने 20 रनों का योगदान दिया। पृथ्वी डेडली हिटर्स टीम की तरफ से गेंदबाज कप्तान सादिक अली और सुज्जन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पृथ्वी डेडली हिटर्स ने 12.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 104 बनाकर मैच जीत लिया। अनवारूल अमीन (अन्नू) ने सर्वाधिक 51 व ललित प्रताप ने 30 रन बनाए। नाग ड्रेगन अटैकर्स की टीम के गेंदबाज शिवगोविंद ने दो विकेट लिए। अनवारुल अमीन (अन्नू ) को आलराउंडर प्रदर्शन के लिए समाजसेवी चंद्रमौलि भारद्वाज, अंकित कुशवाहा, सुनील सक्सेना ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर की भूमिका आदिल अहमद व राज बहादुर पाल ने निभाई, जबकि रोहित सिंह स्कोरिंग की। कमेंटेटर के तौर पर दीपक श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, रवि धुरिया, अबरार फारूखी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed