फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pride causes destruction of a person: Sagar

घमंड व्यक्ति के विनाश का कारण बनता : सागर

Sat, 11 Sep 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pride causes destruction of a person: Sagar
बांदा। अहंकार से बचना ही उत्तम मार्दव धर्म है। दस दिवसीय पर्युषण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की आराधना हुई। जैन समाज के अनुयायियों ने पूजन किया और अहंकार व दुर्गुणों से बचने की प्रार्थना की। जैन मुनि ने प्रवचन में कहा कि घमंड न करें। सम्मान पाने के लिए लोगों का सम्मान करें।
विज्ञापन

शनिवार को पर्व के दूसरे दिन छोटी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का विधिवत अभिषेक किया गया। सहस्रनाम विधान के मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

जैन अनुयायियों ने भगवान से प्रार्थना की कि वह कभी अपनी मर्यादा न भूलें। आचार्य अभिनंदन सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि घमंड व्यक्ति के विनाश का कारण बनता है। जब तक व्यक्ति मान का मर्दन नहीं करेगा उसे धार्मिक कार्यों का महत्व नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो झुकता है वही ऊपर उठता है। वस्तु का अहंकार करके गर्व करना करना चाहिए। तीन खंड के अधिपति रावण ने भी अहंकार करके अपना पतन किया। कहा कि धन-दौलत, शान-शौकत मनुष्य को अहंकारी और अभिमानी बना देता है।

मीडिया प्रभारी दिलीप जैन ने बताया कि 10 दिन जैन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होंगे। इस अवसर पर प्रकाशचंद्र जैन, सुरेश, दिलीप, मुकेश जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, सुशील, आशीष, प्रदीप, दर्शित, प्रमोद, अर्पित, सौरभ, जितेंद्र, बिल्लू, गुड्डू, डा. संजय, आलोक, महेंद्र जैन, नरेंद्र, नीलम, मंजरी, सीमा, साधना, प्रिंसी, गोल्डी, जूली, नीता, पिस्ता जैन आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed