फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   other

बांदा : सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हश्र

Tue, 13 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
other
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में मजदूर और छोटे व्यापारी बुढ़ापे की लाठी पकड़ने में हिचकिचा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन में लक्ष्य के सापेक्ष 36 और राष्ट्रीय पेंशन योजना में लगभग तीन फीसदी ही पंजीयन कराए गए हैं। श्रमिकों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए ब्लॉकों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं, इसके बावजूद पंजीयन की प्रगति धीमी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) ट्रेडस वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। मंडल में श्रम योगी मानधन योजना में 59,600 मजदूरों को जोड़ने का लक्ष्य मिला था। इसमें अभी तक केवल 21,997 मजदूरों ने ही पंजीकरण कराया। ये आंकड़ा लक्ष्य का मात्र 36 फीसदी है। राष्ट्रीय पेंशन योजना में 21,500 लक्ष्य के सापेक्ष 672 (3.12 फीसदी) व्यापारियों का ही पंजीयन हुआ है।
विज्ञापन

योजनाओं में 18 से 40 वर्ष उम्र तक के श्रमिक व व्यापारी 60 वर्ष आयु तक हर महीने 55 से 200 रुपये जमा करेंगे। 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद उन्हें प्रत्येक महीने 3000 रुपये पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के सहायक श्रमायुक्त रवीश गुप्ता ने बताया कि दोनों ही योजनाओं में किस्तों में जमा किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। योजना भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से बीमित है। मजदूरों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक महीने ब्लॉक स्तर पर दो शिविर लगाए जाते हैं। इसके बावजूद श्रमिक और व्यापारी योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं।

मान धन योजना का ब्योरा
जिला लक्ष्य पंजीकरण
बांदा 22,500 5301
चित्रकूट 12,400 6867
हमीरपुर 13,800 5559
महोबा 10,900 4270
योग 59,600 21,997
राष्ट्रीय पेंशन योजना
जिला लक्ष्य पंजीयन
बांदा 8100 238
चित्रकूट 4500 154
हमीरपुर 5000 159
महोबा 3900 121
योग 21,500 672
योजना के पात्रों का ब्योरा
राष्ट्रीय पेंशन योजना में सब्जी, फल, अंडा, पान बेचने वाले, फेरी लगाने वाले जैसे छोटे दुकानदार शामिल हैं।
श्रम योगी मानधन योजना : इसमें असंगठित क्षेत्र से सभी मजदूर, मनरेगा मजदूर, राजमिस्त्री, पल्लेदार, दुकानों में काम करने वाले और खेतिहर मजदूर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed