{"_id":"f8d68bbd4206f2ac880becb9e49a8b3f","slug":"nss-camp-concludes-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविरों का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविरों का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बबेरू। राष्ट्रीय सेवा योजन शिविरों का रंगारंग
विज्ञापन
कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में अव्वल छात्राओं को
प्रमाणपत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय का भरखरी (बड़ोखर) में 7 दिवसीय शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और प्रेरक गीत प्रस्तुत किए।
परिसर की सफाई की और पौधों में पानी डाला। ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के पूर्व विभागाध्यक्ष लल्लूराम शुक्ला और गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय चित्रकूट के प्रो.डॉ.राजेश पाल, डॉ.विष्णु स्वरूप गुप्ता, डॉ. विवेक पांडेय, मनोज कुमार, छोटेलाल ने संबोधित किया।
उधर, महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, बबेरू के सात दिन चले एनएसएस शिविर के आखिरी दिन रविवार को छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संपूर्णा देवी, दीपा गुप्ता व गनेश कुमारी ने सरस्वती व स्वागत गीत गाया।
कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार व कुलदीप कुमार के निर्देशन में छात्राओं ने स्वच्छता प्रेरक गीत गाए। निदेशक इंदु प्रभा पटेल ने छात्राओं को प्रमाणपत्र व शील्ड सौंपे। प्राचार्य डॉ.रुचि गुप्ता, शिव प्रकाश, प्रमिला, सुरेश, हरिनारायण, निधि इत्यादि मौजूद रहे।