{"_id":"6a91caec0ae0b9d1b200bcad","slug":"atarra-road-riddled-with-potholes-commuting-difficult-banda-news-c-212-1-bnd1007-151388-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अतर्रा मार्ग गड्ढों में तब्दील, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अतर्रा मार्ग गड्ढों में तब्दील, आवागमन में परेशानी
Fri, 28 Aug 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। कस्बे के अतर्रा जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भरने से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन बाइक और रिक्शा चालक उनमें फंसकर गिर जाते हैं और घायल होते हैं। वहीं बड़े वाहनों के गड्ढों में फंसने से उनके खराब होने के साथ जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
अतर्रा रोड मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लगातार वाहनों के आवागमन और बारिश के चलते सड़क की हालत और खराब हो गई है। क्षेत्र से कस्बे के स्कूलों में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को सड़क की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता। स्थानीय निवासी सुधीर, संतोष कुशवाहा, संदीप, रमेश आदि ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की मरम्मत कराने तथा गड्ढों को तत्काल भरवाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।