फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now council schools semester

अब परिषदीय स्कूलों में भी सेमेस्टर

Thu, 21 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 21 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now council schools semester
स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में कोर्स के चार सेमेस्टर निर्धारित किए गए हैं। शिक्षकों के पढ़ाने का छात्र और अभिभावक मूल्यांकन भी करेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने पुराने पैटर्न में कुछ परिवर्तन किए हैं। वर्ष भर में छात्र-छात्राओं का चार बार मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन


पब्लिक स्कूलों में एफए-1, एफए-2, एफए-3 और एफए-4 सेमेस्टरों में अलग-अलग कोर्स तय होता है। परीक्षा भी इसी आधार पर होती हैं, लेकिन परिषदीय स्कूलों में दो बार मूल्यांकन की व्यवस्था है। यहां छमाही और वार्षिक परीक्षा होती है। इसी आधार स्कूलों का स्लेबस भी तैयार होता था।
विज्ञापन


अब इस सत्र में सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को साल में चार बार अगस्त, अक्तूबर, दिसंबर और मार्च में परीक्षा देनी होगी। हर सेमेस्टर के बाद अभिभावक और शिक्षकों की मीटिंग होगी। इसमें अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति से शिक्षक अवगत कराएंगे। साथ ही यह सुझाव मांगेंगे कि क्या किया जाए कि परिणाम अच्छे आ सकें? अभिभावक के सुझाव के मुताबिक पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। निदेशालय के इस निर्देश से सभी बीईओ को अवगत करा दिया है। वे सभी स्कूलों में सेमेस्टर वार तैयारियां कराएंगे और व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।
-शिवनारायण सिंह, बीएसए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed