{"_id":"5dd18ccd8ebc3e54ba582202","slug":"mandal-s-10-lakh-animals-denied-immunization-banda-news-knp5264538137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 10 लाख पशु टीकाकरण से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 10 लाख पशु टीकाकरण से वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शासन द्वारा निर्धारित डेडलाइन खत्म हो गई और चित्रकूटधाम मंडल के 10 लाख पशु टीकाकरण से वंचित रह गए। इन पशुओं पर खुरपका-मुंहपका जैसे रोगों का खतरा मंडरा रहा है। पशु पालन विभाग का दावा है कि मंडल के 12 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
शासन के निर्देश पर जिले में 15 सितंबर से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाना था, लेकिन पहले वैक्सीन न होने की बात कहकर विभाग ने 15 अक्टूबर से टीकाकरण अभियान शुरू किया। 15 नवंबर को अभियान की निर्धारित तिथि खत्म हो गई।
पशुपालन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ही मंडल में लगभग 10 लाख पशु टीकाकरण से वंचित हैं। विभाग के मुताबिक बांदा में 77,708 किसानों के 4.12 लाख पशु, महोबा में 35,109 किसानों के 2.56 लाख पशुओं, हमीरपुर में 46,862 किसानों के 2.45 लाख पशुओं और चित्रकूट में 68,811 किसानों के 2.87 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में 22 लाख गौवंश व महिष वंश पशु हैं। इनमें 59 फीसदी पशुओं का ही टीकाकरण हुआ है। उप निदेशक पशुपालन विभाग मनोज अवस्थी ने बताया कि मंडल की सभी 63 टीमों और 149 पैरावेट कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि टीकाकरण अभियान जारी रखते हुए शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण करें।