फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laxmi Narayan Mandir will be renovated with Rs 96 lakh

Banda News: लक्ष्मी नारायण मंदिर का 96 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

Sat, 18 Jan 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laxmi Narayan Mandir will be renovated with Rs 96 lakh
बाबू साहब तालाब के निकट स्थापित अति प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर।  - फोटो : संवाद
बांदा। शहर के प्राचीन श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर का कायाकल्प होगा। इसके लिए शासन ने वंदन योजना के तहत 96 लाख रुपये आवंटित किए हैं। मंदिर तक मुख्य सड़क से आरसीसी रोड बनेगी। हॉल, स्ट्रीट लाइट, टिनशेड, गेट आदि का निर्माण होगा।
विज्ञापन

शहर में अतर्रा चुंगी के निकट झांसी-मिर्जापुर हाईवे से करीब एक किलोमीटर दूर अति प्राचीन श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर है। अभी श्रीवामदेव गोसेवा सदन समिति की देखरेख में यह चल रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस मंदिर का निर्माण 18वीं सदी में बांदा के नवाब अली बहादुर के समय किया था। उस समय जमींदार रहे गोरे ने मंदिर के लिए 36 बीघा जमीन दान में दी थी। मराठियों ने इसका निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्तियां स्थापित थीं, लेकिन खंडित होने के बाद हटा दी गई थीं। 40 वर्ष से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो सकी। मंदिर के साथ भव्य गोशाला और दो हेक्टेयर बाबू साहब तालाब भी लगा है। इधर, देखरेख के अभाव में यह ऐतिहासिक मंदिर उपेक्षित था और गिरने की स्थिति में था।
गोशाला भी सूनी है। अब शासन ने वंदन योजना के तहत इस प्राचीन मंदिर का चयन किया है। इसके लिए 96 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पहली किस्त में नगर पालिका को करीब 50 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

पालिका ने मंदिर में सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही मंदिर की चहारदीवारी बनेगी। श्रद्धालुओं के लिए हाल व टिनशेड बनेगा। इसके अलावा यह मंदिर रात में स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सीमेंट की बेंच भी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed