फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The issue of drinking water and sanitation was raised on the resolution day.

Banda News: समाधान दिवस में पेयजल और सफाई का मुद्दा उठा

Sat, 26 Sep 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The issue of drinking water and sanitation was raised on the resolution day.
बदौसा (बांदा)। थानापरिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी अतर्रा शैलेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें नदी टोला बदौसा, बरछा ब और दुबरिया में पेयजल संकट, जलभराव और हाईवे-35 के किनारे कूड़े के ढेर व गंदगी की समस्या उठाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण से वार्ता कर तुर्रा टंकी से इन क्षेत्रों में प्रतिदिन दो घंटे अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। बदौसा मुक्तिधाम का खराब सबमर्सिबल पंप ठीक कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया। भूमि विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने को कहा गया। बड़ी माता मंदिर के पास हाईवे की पुलिया की समस्या का स्थायी समाधान कराने के भी निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ गुप्ता ने थानाध्यक्ष को फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed