Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lakshmana regained consciousness thanks to the Sanjeevani herb.

Banda News: संजीवनी बूटी से लौटी लक्ष्मण की चेतना

Sun, 01 Nov 2026 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Lakshmana regained consciousness thanks to the Sanjeevani herb.
फोटो 10-कमासिन की रामलीला में रामसेतु निर्माण का मंचन करते कलाकार। संवाद
बांदा। कमासिन कस्बे में कामेश्वर नाथ रामलीला समिति की ओर से आयोजित 15 दिवसीय श्रीरामलीला में रामेश्वरम स्थापना, रामसेतु निर्माण और लक्ष्मण शक्ति के प्रसंगों का मंचन किया गया। हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंचन में भगवान श्रीराम की ओर से रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना और पूजा-अर्चना प्रसंग का मंचन हुआ। इसके बाद वानर सेना ने समुद्र पर रामसेतु का निर्माण कर लंका की ओर प्रस्थान किया। लंका युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने का मार्मिक दृश्य दिखाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। राम की भूमिका देवा तिवारी, लक्ष्मण की शिवा तिवारी, रावण की संतोष त्रिपाठी, मेघनाद की सुशील यादव, अंगद की पवन बाबा और हनुमान की भूमिका संतोष मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रबंधक गणेश दत्त त्रिपाठी, मनोज कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार गुप्ता, अध्यक्ष रमाशंकर सोनी, विनय श्रीवास्तव, संयोजक राजीव तिवारी और व्यास जितेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed