फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inhumane treatment of employees will not be tolerated

Banda News: कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Sat, 11 Jan 2025 03:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:49 PM IST
विज्ञापन
Inhumane treatment of employees will not be tolerated
मुख्य अभियंता कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।- - फोटो : संवाद
बांदा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि पूर्व में हुए समझौते को दरकिनार किया जा रहा है। संविदा कर्मियों के साथ अमानवीय व्यवहार संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। एसई ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री रण बहादुर सिंह यादव की अगुवाई में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने चिल्ला रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। ठेका मजदूरों को लेकर पूर्व में हुए समझौते का उल्लंघन किए जाने , कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने, संविदा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने, संविदा कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण के दबाव बनाकर विश्व का सबसे घातक कार्य खंबे में चढ़ा कर अपंगता और मृत्यु होने की दशा में दुर्घटना हित लाभ न दिए जाने और उच्चाधिकारियों के संविदा कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व अमानवीय व्यवहार किए जाने पर आक्रोशित जताया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने मौके पर जाकर समस्याओं के निस्तारण की बात कही। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में चार बार हुए समझौता का अनुपालन नहीं किया गया है। ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब तक लिखित में कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री रण बहादुर सिंह यादव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न चरम पर है। संविदा कर्मचारियों ने समझौता न होने की स्थिति में जिलाधिकारी व मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार गुप्ता, मंडल, मंडल अध्यक्ष शिव विजय सिंह यादव, महामंत्री शिवाकांत त्रिपाठी, जिला महामंत्री अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर लाल, सिराज खान,देशराज सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed