फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hurt by the death of his younger brother, the elder brother committed suicide by hanging himself

Banda News: छोटे भाई की मौत से आहत बड़े भाई ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 01 Feb 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the death of his younger brother, the elder brother committed suicide by hanging himself
बांदा। महोबा के कबरई में हुए सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत का गम युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया। शुक्रवार को शुद्धता के दिन सुबह खेत में आम के पेड़ पर बड़े भाई ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चार दिन के अंदर दो मौतों से परिवार में मातम है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी रामबिहारी की चार दिन पूर्व महोबा के कबरई कस्बे में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिवार के लोग शुद्धता करने वाले थे। रामबिहारी की मौत का गम बड़े भाई भूरा (55) बर्दाश्त नहीं कर पाए। चार दिनों से गुमसुम थे। शुक्रवार की सुबह वह खेतों की तरफ गए, वहां लगे आम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहां से निकले ग्रामीणों ने देखा तो भूरा को पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन भूरा का शव फंदे पर लटकता देखकर बिलख पड़े। पुत्र संतोष ने बताया कि चाचा की मौत के बाद पिता परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed