फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girls showed their talent in chess and badminton

Banda News: छात्राओं ने शतरंज और बैडमिंटन में दिखाई मेधा

Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Girls showed their talent in chess and badminton
छात्रों को योग कराते शिक्षक। - फोटो : संवाद
अतर्रा/बबेरू। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रविवार को विद्यालयों में योग, प्राणायाम के साथ बैडमिंटन और शतरंज खेलों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल गुमाई में समर कैंप बच्चों को पहले सत्र में योग व प्राणायाम की जानकारी देते हुए शिक्षक राम निहोर चतुर्वेदी ने विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें, जिससे स्वस्थ मन व शरीर का विकास होता है। योग व प्राणायाम से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। खेल सत्र में बैडमिंटन व शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। धीरेंद्र, खुशबू, वंशिका, राजभवन, योगेंद्र, शिवपूजन, अनीता, आशीष, विपिन सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए योग व खेलकूद आवश्यक गतिविधियां है। दोनों सत्रों में विद्यालय के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बबेरू में छात्राओं को योग व ध्यान केंद्रित करने की विधियों का अभ्यास कराया गया। दूसरे सत्र में उन्हें सिलाई मशीन की सहायता से जूट के बैग बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य तारा शर्मा व शिक्षिका अनुपूर्णिमा गुप्ता व प्रियंका पटेल ने छात्राओं को बैग निर्माण की जानकारी देते हुए कहा कि इससे वह आत्मनिर्भर हो सकती हैं। इस दौरान कविता, नेहा, लक्ष्मी, गुड़िया, राजनंदनी, रिमझिम, प्रियंका, रोशनी, पिंकी, हिमांशी, महक सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed