{"_id":"66a7d8d786f0f4c2d10ecfcc","slug":"girl-dies-due-to-electric-shock-in-door-banda-news-c-212-1-sknp1006-113791-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दरवाजे में आए करंट से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दरवाजे में आए करंट से बालिका की मौत
Mon, 29 Jul 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बिजली केबिल कटी होने के चलते दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर छात्रा झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के चिल्हुहा यादव का पुरवा निवासी राधा (10) पुत्री देशराज घर के बाहर खेल रही थी। सोमवार को दोपहर घर के अंदर आते समय उसने लोहे के दरवाजे को छू लिया। दरवाजे में मीटर के लिए निकली केबिल कटी होने के चलते करंट था।
इसकी चपेट में आकर राधा झुलस गई। चाचा शिवशरण उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां ड्यूटी में तैनात डॉ. अरविंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधा पूर्व माध्यमिक विद्यालय गर्गन पुरवा में कक्षा छह की छात्रा रही है। चाचा ने बताया कि पढ़ाई में होनहार थी। तीन बहनों व एक भाई में तीसरे नंबर की थी। मां सुमन है। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।