{"_id":"811fab4923923184cefcbf3dd4a673ee","slug":"farmer-died-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक लेने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक लेने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 26 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला-बारिश से तबाह हुई फसल के मुआवजे की चेक लेने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। तहसील जाते समय ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे किसान समेत तीन लोग जख्मी हो गए। बाद में जिला अस्पताल में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुरवल निवासी भीम सिंह (50) पुत्र रघुनाथ सिंह सोमवार को सुबह टेंपो से बबेरू जा रहे थे। बांदा रोड पर पेट्रोलपंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में किसान भीम सिंह समेत गीता पत्नी हर्षराम (23) व उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री श्रेया निवासी ब्योंजा को चोटें आईं।
विज्ञापन
तीनों को सीएचसी में दाखिल कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रघुनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
रघुनाथ की पत्नी ने बताया कि लेखपाल ने तहसील में चेक लेने को कहा था। वह कई दिन से चेक लेने की बात कर रहे थे। सोमवार को चेक के बहाने उनकी मौत वहां खींच ले गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।