फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Explanation sought from DPO for not taking action

Banda News: कार्रवाई न करने पर डीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from DPO for not taking action
बांदा। शराब पीकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अभद्रता करने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारी पर आयुक्त व डीएम के आदेशों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उसे दो परियोजनाओं का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। शिकायत के बाद शासन ने इसे गंभीरता लिया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही वसूली के आरोपी ब्लॉक को-आर्डिनेटर को तत्काल जसपुरा परियोजना से हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुरा राम साहब यादव पर अक्टूबर 2024 को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया था कि यह शराब पीकर मीटिंग के दौरान पैसों की मांग करते हैं। पैसा न देने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। इन्होंने ब्लॉक को-आडिनेटर योगेंद्र को वसूली के लिए लगा रखा है। योगेंद्र केंद्रों में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पैसों की वसूली करता है। डीएम के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने मामले की जांच की और परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका को परियोजना से स्थानांतरित करने की बात कही, लेकिन डीएम के आदेश के बाद भी परियोजना अधिकारी को जसपुरा से नहीं हटाया गया। उन्हें दो परियोजनाओं का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक सरनीत कौर ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही वसूली के आरोपी ब्लॉक को-आर्डिनेटर योगेंद्र कुमार को तत्काल जसपुरा परियोजना से हटाकर किसी दूसरी परियोजना में स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भ्रष्टाचार पर नकेल कसी गई तो वह परियोजना अधिकारी पर झूठे आरोप लगाने लगी। नोटिस का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed