{"_id":"64a711cf75ef1736d20d4c54","slug":"dm-and-sp-inspected-the-jail-banda-news-c-212-1-bnd1001-169-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीएम और एसपी ने कारागार का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीएम और एसपी ने कारागार का निरीक्षण किया
Fri, 07 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बांदा। डीएम व एसपी ने गुरुवार को जेल का औचक निरीक्षक किया। माफिया मुख्तार सहित
सभी बंदियों की एक-एक बैरक की तलाशी ली गई। हालांकि अधिकारियों को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
गुरुवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ जेल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के जेल पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। इधर-उधर मौजूद कर्मचारी मुस्तैद हो गए।
डीएम व एसपी ने माफिया मुख्तार सहित सभी बैरक व बंदियों की तलाशी ली। सीसीटीवी कैमर चेक किए और एक सप्ताह की फुटेज देखी। डीएम ने निर्देश दिए कि हर समय सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाएं और मानिटरिंग की जाए। जेल अस्पताल को भी चेक किया। बीमार बंदियों का हालचाल लिया। दवा की उपलब्धता आदि की जानकारी ली।
कहा कि गंभीर बीमार बंदियों को अनावश्यक न रोके रखा जाए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाए। जेल की साफ-सफाई पर संतोष जताया। कारागार अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर महेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र विक्रम, अजीत कुमार रहे।