फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   dead

Banda News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Tue, 10 Sep 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
dead
बांदा। घर से खेत जा रही वृद्धा को सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी कौशलपति (65) रविवार को दोपहर अपने घर से खेत जा रही थी। तभी अछाह व काेर्रम गांव के बीच नहर पटरी के सामने बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। वृद्धा को पहले बबेरू सीएचसी, फिर बांदा जिला अस्पताल उसके बाद प्रयागराज ले गए थे। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया था। कानपुर ले जाने के लिए वह वापस गांव आ रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। देवर कृष्ण कुमार ने बताया कि पति की 20 साल पहले लकवा से मौत हो चुकी है। पांच बीघा जमीन में खेती किसानी से गुजर बसर होता है। एक पुत्र एक पुत्री है। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि बाइक एक्सीडेंट में वृद्धा की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed