फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police arrested eight supporters of gangster Singhraj

सरगना सिंहराज के आठ समर्थकों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 03 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 03 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police arrested eight supporters of gangster Singhraj

अभियुक्त सिंहराज से जेल में मिलने की जुगत में आए उसके आठ समर्थकों को

विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उनका धारा 151 में चालान कर दिया। बाद में यह सभी रिहा कर दिए गए।

उधर एक-दूसरे के जानी-दुश्मन कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सिंहराज और अनिल दुजाना को यहां मंडल जेल में भेज दिए जाने से परेशान जेल प्रशासन की चिंता पर डीएम ने भी मुहर लगाते हुए प्रमुख सचिव गृह और कारागार महानिदेशक को पत्र भेजकर इन दो बंदियों में से किसी एक को किसी और जेल भेजने का अनुरोध किया है।

गौतमबुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) जेल से यहां भेजे गए सिंहराज को लेकर जेल प्रशासन चितिंत है। जेल अधीक्षक ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) सहित अन्य अफसरों को पत्र भेजकर कुख्यात सरगना अनिल दुजाना और सिंहराज को एक साथ जेल में रखे जाने से गैंगवार या खूनी संघर्ष की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने इस बाबत डीएम सुरेश कुमार और एसपी राकेश शंकर को भी जानकारी दी है। मंगलवार को डीएम ने जेल अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक के पत्र पर सहमति जताते हुए डीएम ने जेल में गैंगवार की आशंका के मद्देनजर प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी (कारागार) को पत्र लिखकर सरगना सिंहराज या अनिल दुजाना में किसी एक को बांदा जेल से कहीं और स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।

उधर, सोमवार को शाम नोएडा और दिल्ली समेत कई शहरों से यहंा आए सिंहराज के आठ समर्थकों पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया। रात में ही इन सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर पुलिस ने धारा 151 आईपीसी में चालान कर दिया।


अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में अनिल कसाना (महमूदपुर, गाजियाबाद), विकास कुमार (सीलमपुर, दिल्ली), अंकुल (पहुलीचांदपुर, बिजनौर), नवाब सिंह (ओखला, दिल्ली), उमेश (ग्रेटर नोएडा), रविंद्र कुमार (रामपुर, ग्रेटर नोएडा), सत्यवीर सिंह (निजामपुर, बुलंदशहर), रोहित कुमार (लौदपुर, ग्रेटर नोएडा) शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि इन सभी पर कोई अन्य आपराधिक मामला नहीं पाया गया इसलिए उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed