{"_id":"576ecd714f1c1b2b64b483d5","slug":"domineering-beaten-by-the-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर को दबंग ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर को दबंग ने पीटा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, ओरन शाखा के ब्रांच मैनेजर मोहम्मद शकील ने पुलिस को तहरीर देकर ओरन कसबे के दबंग द्वारा बैंक में घुसकर उनके साथ मारपीट और अभिलेख फेंककर गोली से मार देने की धमकी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने कहा है कि सोमवार को वह दिन में 3 बजे बैंक में विभागीय कार्य में व्यस्त थे। तभी ओरन निवासी दबंग आ धमका और लात-घूसों से उन्हें पीटकर रजिस्टर फेंक दिया। गोली मारने की धमकी दी। बैंक कर्मियों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक के मुताबिक दबंग तीन दिन के अंदर अपना बड़ा लोन स्वीकृत करने का दबाव डाल रहा था। किसान क्रेडिट कार्ड में शेयर जमा किए बिना लोन स्वीकृत करने को कह रहा था। यह नियम विरुद्ध होने से उन्होंने इनकार कर दिया तो दबंग ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने कहा कि सीसी कैमरे में यह सारी घटना रिकार्ड है। इस बारे में ओरन चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि उन्हें फिलहाल ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।