{"_id":"577fee124f1c1bd2707fafce","slug":"bodies-found-hanging-from-a-tree-in-front-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने पेड़ से लटका मिला शव
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के सामने पेड़ पर फांसी से टंगा मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
पचोखर गांव (अतर्रा) निवासी हीरालाल ने पुलिस को बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र संतोष गुरुवार को अपनी मां और परिजनों के साथ मामा के यहां समारोह में शामिल होने दिखितवारा गांव गया था। वहां भी उसका मकान है। रात में मामा के यहां आयोजित समारोह में उसे सभी ने देखा।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह यहां स्थित अपने घर के सामने यूकेलिप्टस के पेड़ में साड़ी के फंदे पर उसका शव टंगा मिला। पिता का कहना है कि संतोष चंडीगढ़ में एक फर्म में काम करता था। कुछ दिन पहले फर्म मालिकों ने संतोष पर पांच लाख रुपये ले आने का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि फर्म मालिकों ने इसी रंजिश में उसकी हत्या कर शव फांसी पर टांग दिया। उधर, थानाध्यक्ष केएन सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।