फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   नहर में मिले शव की शिनाख्त

नहर में मिले शव की शिनाख्त

Sat, 20 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिले शव की शिनाख्त
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के नगला पुरवा के पास नहर में मिले युवक के शव की शिनाख्त बिसंडी गांव निवासी मेलाराम वर्मा (35) पुत्र कृपाली के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक उसकी गोली मारकर हत्या की गई।
विज्ञापन


मृतक के मामा और थाना क्षेत्र के नांदन मऊ ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र वर्मा ने बताया कि मेलाराम एक साल से शहर में किराए के मकान में रहता था। दुर्गाष्टमी को को वह जरोहरा गांव स्थित जोगिनी मंदिर पूजा-अर्चना करने आया था। बाद में उसका शव 6 किलोमीटर दूर नहर किनारे मिला।
विज्ञापन


जिस्म में गोली के घाव थे। यह कहा कि मेलाराम की हत्या की गई है। मृतक अविवाहित था और शहर में ई-रिक्शा चलाता था। बड़े भाई मजे वर्मा ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से 315 बोर के दो खोखे मिले हैं। लेकिन पानी में काफी देर तक शव पड़े होने से गोली समझ में नहीं आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक अपराधी किस्म का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed