{"_id":"5a6e092e4f1c1ba3268b6fcc","slug":"0naval-dhobi-gang-again-threatens-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":" नवल धोबी गैंग ने फिर दी मैनेजर को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवल धोबी गैंग ने फिर दी मैनेजर को धमकी
banda
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के बरूआ बांध के पास मौजूद मजदूरों के चेहरे में डकैतों का खौफ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने दो बार गश्त जरूर की लेकिन मजदूरों ने काम करने से इनकार कर दिया। बांध व तालाब से मछली का शिकार नहीं किया गया। यहां तक कि डकैत नवल धोबी गैंग ने फिर मैनेजर को फोन कर रुपये पहुंचाने की धमकी दी है। इससे ठेकेदार व मैनेजर कार्यस्थल ही नहीं गए।
गौरतलब है कि सीमा क्षेत्र मप्र के नयागांव इलाके में तीस हजार का इनामी डाकू नवल धोबी गैंग ने शुक्रवार रात को भरतकूप चौकी क्षेत्र के बरूआ बांध के पास मछली का ठेका लेेकर काम कर रहे मजदूरों के शिविर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर ठेकेदार से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। बिना रंगदारी पहुंचाए काम शुरू करने पर मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को इसी दहशत के कारण वहां मजदूर काम पर नहीं गए और अपने शिविर में ही रहे। भरतकूप चौकी प्रभारी नृपेश मिश्रा ने बताया कि बांध व आसपास के क्षेत्र में पुलिस टीमें समय-समय पर कांबिंग कर रही हैं।
रविवार को दो बार पुलिस टीम उस मार्ग पर गई थी। डकैतों की तलाश की जा रही है। उधर, भयभीत ठेकेदार विजय कुमार ने बताया कि बेखौफ डकैतों ने फिर फोन कर रंगदारी पहुंचाने की धमकी दी है। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।