{"_id":"6aa97fe30b874723aa07faf2","slug":"tricked-into-climbing-the-pole-by-promising-a-shutdown-lineman-dies-from-electric-shock-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-164933-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शटडाउन का झांसा देकर खंभे पर चढ़ाया, करंट से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शटडाउन का झांसा देकर खंभे पर चढ़ाया, करंट से लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
विनोद वर्मा (फाइल फोटो)
भीटी। सैरया वीरसिंहपुर गांव में मंगलवार सुबह पेड़ कटवाने पहुंचे ठेकेदार ने बिजली का शटडाउन लिए जाने की बात कहकर निजी लाइनमैन को खंभे पर चढ़ा दिया। लाइन चालू होने के कारण बिजली का केबल काटते समय लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ठेकेदार और उसके साथ आए मजदूर मौके से भाग निकले। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
सैरया वीरसिंहपुर निवासी सचिन वर्मा ने बताया कि गांव के ध्रुवराज वर्मा ने आम का सूखा पेड़ महमदपुर रायगंज निवासी ठेकेदार राजेश तिवारी को बेचा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे राजेश मजदूरों के साथ पेड़ कटवाने पहुंचा। पेड़ के पास से बिजली के तार गुजर रहे थे। खतरे को देखते हुए मजदूर पेड़ पर चढ़ने को तैयार नहीं हुए।
इसके बाद ठेकेदार राजेश तिवारी सचिन के घर पहुंचा और उसके भाई विनोद वर्मा (35) को अपने साथ ले गया। आरोप है कि ठेकेदार ने विनोद से कहा कि उपकेंद्र से बिजली का शटडाउन ले लिया गया है। इसके बाद पेड़ काटने में खतरा न हो, इसलिए विनोद को खंभे पर चढ़कर बिजली का तार काटने के लिए कहा गया। ठेकेदार की बात पर विश्वास कर विनोद खंभे पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विनोद जैसे ही बिजली का केबल काटने लगे, लाइन में करंट दौड़ रहा था। एलटी लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए और खंभे से सीधे जमीन पर गिर पड़े। हादसा होते ही ठेकेदार और मजदूर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विनोद के भाई सचिन को दी। परिजन उन्हें सीएचसी भीटी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे विनोद
विनोद छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और अविवाहित थे। उनके बड़े भाई संजय कुमार वर्मा हैं। सुरेश वर्मा और महेश हैदराबाद में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि सबसे छोटा भाई विजय अयोध्या जिले में एसी बनाने का काम करता है। पिता का आठ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां शोभावती वर्मा सदमे में हैं। वह बार-बार अचेत हो जा रही हैं। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
नहीं लिया गया था शटडाउन
बिजली विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी से कोई शटडाउन नहीं लिया गया था। मृतक निजी लाइनमैन था और उसका विभाग से कोई संबंध नहीं था। - प्रेमचंद, अधिशासी अभियंता अकबरपुर
दर्ज की गई प्राथमिकी
मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। शव का पोस्टमार्टम हो गया है और गांव लाया गया है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
- लक्ष्मीकांत मिश्रा, सीओ भीटी