फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of teenager who drowned in Yamuna found 7 km away.

Agra News: यमुना में डूबे किशोर का सात किमी दूर मिला शव

Tue, 15 Sep 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Body of teenager who drowned in Yamuna found 7 km away.
फतेहाबाद फोटो।यमुना नदी में डूबे किशोर ओमकार का फाइल फोटो स्रोत परिजन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में सोमवार दोपहर यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबे किशोर ओमकार (17) का शव मंगलवार दोपहर घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर ईधाैन पुल के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव पारौली सिकरवार निवासी सपतराम का पुत्र ओमकार( 17) सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के ही सरवन पुत्र राकेश (18) और बंटू पुत्र बालकिशन (20) के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आए, जबकि ओमकार गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक नदी में किशोर की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब पीएसी के गोताखोरों ने ईधाैन पुल के पास नदी से ओमकार का शव बरामद कर लिया। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया यमुना नदी में डूबे किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed