फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested from Jaipur on charges of cyber fraud.

Faridabad News: साइबर ठगी के आरोप में जयपुर से तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested from Jaipur on charges of cyber fraud.
हाईकोर्ट का वकील और कोचिंग संचालक निकले आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए इंटरनेट पर मोबाइल नंबर तलाशने वाले सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 निवासी व्यक्ति से 95,105 रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने जयपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में यश जयपुर हाईकोर्ट में वकालत करता है, जबकि रवि जयपुर में कोचिंग देने का काम करता है। तीसरे आरोपी राहुल ने एक फर्म के नाम पर चालू खाता खुलवाया था, जिसमें ठगी की रकम का हिस्सा पहुंचा था।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए इंटरनेट पर मोबाइल नंबर खोज रहा था। इसी दौरान उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उसकी पत्नी का नाम समेत अन्य जानकारी पूछकर उसे विश्वास में लिया। इसके बाद दो जुलाई को उसके बैंक खाते से चार यूपीआई लेनदेन के जरिये 95,105 रुपये निकाल लिए गए। जांच के दौरान साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 14 सितंबर को जयपुर निवासी राहुल, रवि और यश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि राहुल ने स्मार्ट एज सॉल्यूशन नाम से फर्म के नाम पर चालू खाता खुलवाया था। यह खाता रवि और यश के माध्यम से साइबर ठगों तक पहुंचाया गया था। इसी खाते में ठगी की रकम में से 79,892 रुपये आए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ठगी में शामिल अन्य लोगों और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed