फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Female health worker dies after falling from a hill

Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरकर महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत

Tue, 15 Sep 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Female health worker dies after falling from a hill
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बैतड़ी जिले की सुर्नया गांव पालिका-5, हरिचन निवासी 35 वर्षीय गौरा मडै गांव के पास गोगनाड़ी में घास काटने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गई। परिजन घायलावस्था में उसे रिंगा अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला रौलेश्वर स्वास्थ्य चौकी में स्वास्थ्य कर्मी के पद पर तैनात थी। रौलेश्वर स्वास्थ्य चौकी प्रमुख नरेश मडै ने बताया कि मृतका को उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मी का पुरस्कार भी मिला था।
विज्ञापन

हरिचन निवासी दीपेंद्र बहादुर मडै ने कहा कि मृतका के पति भारत में रोजगार करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed