फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple attacked over children's argument, four named

Meerut News: बच्चों की कहासुनी में दंपती पर हमला, चार नामजद

Tue, 15 Sep 2026 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Couple attacked over children's argument, four named
माछरा। किठौर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद एक दंपती पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में देवेंद्र और उनकी पत्नी रचना घायल हो गए। पीड़ित देवेंद्र ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि उनके बेटे आदिव और पड़ोसी आयुष के बीच विवाद हुआ था। इसकी शिकायत करने पर उर्मिला, अभिषेक, आयुष और वंशिका ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और दराती से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं रचना भी घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने दंपती को हमलावरों से बचाया। सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने बताया कि किठौर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed