फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congressmen demonstrated for water

पानी के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated for water
अतर्रा में जल संस्थान अधिशासी अभियंता का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
अतर्रा। नगर में ध्वस्त पेयजल आपूर्ति और कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। नरैनी मार्ग पर जाम लगाया। साथ ही जल संस्थान एक्सईएन का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेस जिला महासचिव सूरज वाजपेयी की अगुवाई में कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में गौराबाबा धाम आए। यहां नरैनी राजमार्ग पर जाम लगाया। जल संस्थान और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। यहां के बाद जल संस्थान कार्यालय में धरना दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यहां अधिशाषी अभियंता सुरेशचंद्र का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेसियों का कहना था कि जल संस्थान कनेक्शन के नाम पर प्लंबर के जरिए 4200 से 4500 रुपये की अवैध वसूली करा रहा है। सूखे से प्रभावित जनता की जेब पर डकैती डाली जा रही है। दो साल पहले कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को आज तक रसीद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बिजली कनेक्शन की तरह जल संस्थान कनेक्शन शुल्क व लीकेज चार्ज का सार्वजनिक प्रकाशन कराया जाए। गर्मी में पेयजल की यहां भारी किल्लत है। घरों में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। जगह-जगह पाइप लाइन में लीकेज हैं। इन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।

संस्थान के जेई व एई मंडल मुख्यालय में आवास बनाए हैं। एक्सईन भी कभी झांकने नहीं आते। करीब दो घंटे जाम से कड़ी धूप में राहगीर बिलबिलाते रहे। महोबा में सीएम का कार्यक्रम होने की वजह से कोई भी पुलिस व प्रशासनिक अफसर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे।


बख्शे नहीं जाएंगे लापरवाह अफसर
अतर्रा। सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू ने कहा है कि अधिकारी व कर्मचारी पार्टी की छवि धूमिल करने में लगे हैं। शासन की मंशानुरूप काम न करने वाले अफसरों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाह अफसरों की रिपोर्ट शीघ्र ही जिलाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed