{"_id":"6ac7dd6b0adb585952073038","slug":"congress-workers-stage-protest-burn-effigy-of-chief-election-commissioner-banda-news-c-212-1-mah1012-153144-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
विज्ञापन
- पुलिस व कार्यकर्ताओं में पुतले को लेकर खींचतान, पानी डालकर बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को अतर्रा कस्बे में प्रदर्शन किया। स्टेशन मार्ग से गांधी चौक तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले को लेकर छीनाझपटी भी हुई। पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
कस्बा अतर्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्टेशन मार्ग स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पास एकत्र हुए। दोपहर करीब एक बजे हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी बंद करो, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और चुनाव आयोग की निष्पक्षता कायम करो के नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। पुतले में आग लगते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस अधजले पुतले को कब्जे में लेने लगी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छीनाझपटी होने लगी। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोच्च है और उसकी सुरक्षा निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि वोट की लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, रमेश चंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई समेत आदि मौजूद रहे।