- नियमितीकरण, समान वेतन समेत आठ मांगे रखीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में बृहस्पतिवार को संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, महंगाई भत्ता, पीपीएफ और अनुकंपा नियुक्ति समेत आठ सूत्रीय मांगें रखीं। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिन धरना रहेगा। डॉ. बृजेश भारती, डॉ. सिद्धार्थ मनोहर, अभिषेक अग्रहरी, नितेश गुप्ता, वैभव सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया।