फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Athletes displayed their prowess in district-level sports competitions

Banda News: जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 08 Oct 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess in district-level sports competitions
- अंडर-19 क्रिकेट में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

- 70वीं माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता में 100 मीटर में गगन और अंजलि प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जनपद में बुधवार को अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता और 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
हिरा मॉडल स्कूल/हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज नरैनी रोड के तत्वावधान में हार्पर क्लब में अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा सचिव सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

------

डीएवी में हुई प्रतियोगिता
बांदा। डीएवी इंटर कॉलेज में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कला प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष मालती वासु रहीं। क्षेत्रीय रैलियों में चयनित प्रतिभागियों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के गगन और सीनियर बालिका वर्ग में हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा की अंजली देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, प्रबंधक हरि प्रकाश गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में जनपद के व्यायाम शिक्षकों की विशेष भागीदारी रही। संचालन दिनेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed