फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Compost will be made from garbage in villages, public pit will be dug

गांवों में कचरे से बनेगी खाद, सार्वजनिक गड्ढे खुदेंगे

Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Compost will be made from garbage in villages, public pit will be dug
बांदा। गांव के कचरे को खाद में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए हर गांव में लंबे-चौड़े और गहरे गड्ढे खोदे जाएंगे। इससे एक तरफ खाद का उत्पादन होगा तो दूसरी तरफ गांव की गलियों में कूड़े के ढेर नजर नहीं आएंगे। यह काम ग्राम पंचायतों को सौंपा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने शासनादेश का हवाला देकर सभी खंड विकास अधिकारियों को 15 दिन के अंदर गांवों में गड्ढे खुदवाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को भेजे गए शासनादेश में कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांव को साफ-सुथरा रखा जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और 20 मीटर गहरा गड्ढा खुदवाया जाए।
विज्ञापन

गड्ढे में पॉलिथिन और प्लास्टिक को अलग कर अन्य कचरा भरने और उसकी खाद तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य ग्राम पंचायत निधि से होगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने शासन के पत्र का हवाला देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि 15 दिन में गड्ढा खुदवाकर प्रगति आख्या उनके कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों से रोका जाएगा गंदा पानी
बांदा। गांव के तालाबों को गंदे और प्रदूषित पानी से बचाने के लिए शासन ने ग्राम पंचायतों को दायित्व सौंपा है। शासनादेश के मुताबिक गंदे पानी वाले स्रोत सार्वजनिक तालाबों से नहीं जुड़ेंगे। ऐसे स्रोतों/नाली-नालों को तत्काल बंद कर उनके लिए अलग गड्ढे खोदने का निर्देश दिया गया है। यह कार्य भी ग्राम पंचायतें अपनी निधि से करेंगी। इस गड्ढे की लंबाई-चौड़ाई और गहराई भी 20-20 मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed