फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commotion in Municipal Board meeting, register torn

नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, रजिस्टर फाड़े

Wed, 15 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Commotion in Municipal Board meeting, register torn
अतर्रा। नगर पालिका बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। रजिस्टर फाड़ दिए गए। दो घंटे तक उपद्रव जैसे हालात रहे। सभासदों और ईओ दोनों ने ही पुलिस को तहरीरें दे दीं। पुलिस ने सुलह-समझौता कराया।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक शुरू होते ही मिनट बुक में प्रस्ताव लिखने की बात पर ईओ राम सिंह से सभासदों की नोकझोंक शुरू हो गई। ईओ ने लिपिक को प्रस्ताव लिखने से रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर सभासद भड़क गए और मिनट बुक रजिस्टर फाड़ दिया। ईओ और सभासद आमने-सामने आ गए। हाथापाई और धक्कामुक्की हुई। बाद में सभासदों का दल उमा चतुर्वेदी व रणवीर सिंह के साथ थाने पहुंचा और तहरीर देकर सरकारी रजिस्टर फाड़ना, अपमानित करना, दो साल से अध्यक्ष द्वारा सभी सरकारी कार्यों को घर से संचालित करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर चेयरमैन जगदीश गुप्ता और ईओ ने थाने पहुंचकर सभासदों पर सरकारी कार्य में बाधा, रजिस्टर फाडने आदि का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाने में दोनों पक्षों के बीच लगभग एक घंटे तक बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सभासदों में रणवीर सिंह, उमा चतुर्वेदी, चौबे प्रसाद, संजय कुमार, भानू प्रताप, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed