फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bnd news

Banda News: अखिलेश ने पूछा- यूपी का स्वास्थ्य मंत्रालय सिक लीव पर है क्या?

Tue, 03 Nov 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
bnd news
फोटो 5 -घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : सांकेतिक
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक के हॉल से नवजात का शव कुत्तों के उठा ले जाने और उसे नोचने की घटना पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय सिक लीव पर है क्या? अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित खबर साझा करते हुए लिखा कि भाजपा राज में जब जीवित लोगों का ही ख्याल रखने वाला कोई नहीं है तो मृतकों के लिए क्या अपेक्षा करना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग बरेली में रैली करने आ रहे हैं, उन्हें बगल के शाहजहांपुर भी जाना चाहिए, जहां वे कभी शिलान्यास करने गए थे। वहां जाकर देखना चाहिए कि भाजपा राज में पूरा उत्तर प्रदेश किस तरह मेडिकल अराजकता के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय सिक लीव पर है क्या? गौरतलब है कि बांदा मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक के हॉल से कुत्ते मृत नवजात का शव उठा ले गए थे। कुत्तों ने शव को नोचा था। घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

फोटो 5 -घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया। स्रोत : सोशल मीडिया

फोटो 5 -घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया। स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed