{"_id":"688e591706020242560a1b1d","slug":"bank-branch-manager-accused-of-embezzling-rs-25-crore-arrested-banda-news-c-212-1-sknp1027-131032-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 2.5 करोड़ गबन का आरोपी बैंक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 2.5 करोड़ गबन का आरोपी बैंक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। जिले में किसानों खातों से 2.5 करोड़ रुपये फर्जी खातों में ट्रांसफर कर गबन करने वाला इलाहाबाद बैंक का शाखा प्रबंधक संदीप कुमार नायक आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने उड़ीसा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है।इससे पहले उसे घोटाले के मामले में बर्खास्त किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2015-17 के मध्य जनपद बांदा में इलाहाबाद बैंक शाखा जसपुरा के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार नायक व कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर किसानों के विभिन्न सरकारी योजनाओं में दी गयी धनराशि लगभग 2.5 करोड़ रुपये को फर्जी बाउचर्स तैयार कर विभिन्न खातों में ट्रांसफर की लिए थे। इसके बाद उन खातों से कूटरचित/फर्जी बाउचर्स/एडवाइज़ तैयार कर धनराशि नकद के रूप में निकाल ली गई।
इस संबंध में तीस जनवरी 2018 को थाना जसपुरा में उसके विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। जांच में छह बैंक कर्मी और 02 प्राइवेट कर्मी दोषी पाए गए हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी बैंक शाखा प्रबंधक को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है।