{"_id":"632ca70c95693c71027aaae6","slug":"banda-talk-to-women-beat-female-constables-banda-news-knp7195592161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से बात करें बीट महिला कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से बात करें बीट महिला कांस्टेबल
विज्ञापन
Banda: Talk to women beat female constables
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने चारों जिलों में तैनात महिला कांस्टेबलों को निर्देश दिए कि अपनी बीट में जाकर महिलाओं से बात करें। उनकी अपराध संबंधी समस्याओं की जानकारी लें। थाने में आकर यह समस्या दर्ज कराएं और निस्तारण कराएं।
उप महानिरीक्षक गुरुवार की शाम अपने कैंप कार्यालय में जनपद के चारों पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम पर सभी पूरी गंभीरता से काम करें। इसमें महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका खास है।
महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी। थाना प्रभारी बीट आरक्षी के कार्यों को चेक करें। बीट आरक्षी अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, जुआरी, शराबी, तस्कर आदि को चिह्नित कर पूरी जानकारी संकलित करें। सभी थाना क्षेत्रों में गांजा, शराब आदि की तस्करी हर हाल में रोकी जाए। डीआईजी ने नवरात्र और दुर्गा महोत्सव के मद्देनजर लगातार गश्त और विसर्जन स्थल का निरीक्षण आदि के भी निर्देश दिए।