{"_id":"632763cac2369740d752e5e9","slug":"banda-laborer-commits-suicide-after-quarrel-with-wife-banda-news-knp718829556","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद मजदूर ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़े के बाद मजदूर ने खुदकुशी की
विज्ञापन
बांदा। पत्नी से झगड़े के बाद शराब के नशे में बालू ढोने वाले मजदूर ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के बोधी पुरवा निवासी बाबू निषाद (40) पुत्र दशरथ शनिवार की रात कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुत्र अरविंद ने बताया कि पिता बाबू निषाद बाइक में बालू ढोते थे। शनिवार को शाम शराब के नशे में घर आने पर मां सुकल देवी से विवाद हो गया। इसी के बाद उन्होंने जान दे दी। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।