{"_id":"62effafae7629e6558045349","slug":"banda-400-buses-ready-for-free-travel-of-sisters-will-travel-on-zero-balance-ticket-for-two-days-on-rakshabandhan-banda-news-knp7117601105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : बहनों की मुफ्त यात्रा के लिए 400 बसें तैयार, रक्षाबंधन पर दो दिन जीरो बैलेंस टिकट पर यात्रा करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : बहनों की मुफ्त यात्रा के लिए 400 बसें तैयार, रक्षाबंधन पर दो दिन जीरो बैलेंस टिकट पर यात्रा करेंगी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड।
- फोटो : BANDA
बांदा। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। यह सुविधा इस बार 24 घंटे के बजाय 48 घंटे तक मिलेगी। बहनें 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक बस में जीरो बैलेंस टिकट पर यात्रा कर सकेंगी। पुरुष यात्रियों को किराया अदा करना पड़ेगा। चित्रकूटधाम मंडल में करीब 400 बसों का बेड़ा तैयार है।
क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि त्योहार को लेकर बसें तैयार हैं। यह सुविधा परिवहन निगम की सभी बसों में अनुमन्य होगी। महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परिचालक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के संपर्क में रहें। किसी भी महिला की शिकायत पर तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
75 हजार बहनों की यात्रा करने का अनुमान
परिवहन निगम ने बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में इस बार 75 हजार से अधिक बहनों की यात्रा करने का अनुमान लगाया है। साल 2021 मेें करीब 50 हजार से अधिक बहनों ने फ्री में यात्रा की थी। इससे पहले वर्ष 2020 में फ्री यात्रा करने वाली बहनों की संख्या 46,468 थी। इस बार जरूरत पड़ी तो परिवहन निगम बसों के फेरे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
लंबी दूरी की बसों को फिट रखने के निर्देश
लंबी दूरी की बसों को पूरी तरह फिट रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यदि बसों में किसी प्रकार की खराबी आती है तो चालक तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। ऐसी स्थिति में मुख्यालय से गंतव्य के लिए दूसरी बस भेजी जाएगी।