{"_id":"5b4797b84f1c1bc1248b60f8","slug":"bada-and-hamirpur-careless-in-dealing-with-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निपटारे में बांदा व हमीरपुर लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निपटारे में बांदा व हमीरपुर लापरवाह
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में आयुक्त शरद कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने शिकायतों के निस्तारण में बांदा और हमीरपुर की स्थिति पर असंतोष जताया है। इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिया है कि सीएचसी और पीएचसी का आकस्मिक मुआयना करे और लेटलतीफ पहुंचने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करें। डाक्टरों के खाली पदों पर नियुक्ति के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
गुरुवार को मयूर भवन सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में आयुक्त श्री सिंह ने चित्रकूट जनपद में बिजली आपूर्ति दुरुस्त न होने पर असंतोष जताया। इसे दुरुस्त करने को कहा। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों की हाजिरी समय से सुनिश्चित करने के लिए आकस्मिक निरीक्षण करें। बच्चों को पालीथिन के नुकसान बताएं। डे्रस और कोर्स की किताबें समय से बांटें।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी डीपी गिरि (बांदा), आरपी पांडेय (हमीरपुर), विशाख जी अय्यर (चित्रकूट) और सहदेव (महोबा) सहित अपर आयुक्त डीएस उपाध्याय, अपर निदेशक डॉ.ओंकारनाथ कौशल, मुख्य अभियंता विद्युत केशव कुमार, उप निदेशक एसएन त्रिपाठी और भूपेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, मंडलायुक्त ने विश्व जनसंख्या पखवाड़ा की शुरूआत करते हुए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मंडल में आबादी घटी है। लेकिन इसमें और सुधार लाने की जरूरत है। यूनीसेफ के स्टेट कोआर्डिनेटर अमित मल्होत्रा ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। अपर निदेशक सहित सीएमओ डॉ. संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे