फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   All eyes are now on the pending reports regarding two government schools.

Banda News: अब दो सरकारी विद्यालयों की लंबित रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

Thu, 17 Sep 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
All eyes are now on the pending reports regarding two government schools.
फोटो 16- 20 जुलाई को प्रकाशित अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ की खबर।
बांदा। बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में 17 अगस्त को दो बच्चों की मौत के बाद लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में मूंग दाल का नमूना में कीड़े होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

अब समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित हरदौली स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय और श्रम विभाग से संचालित अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ में हुई खाद्य जांच की रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिक गईं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ में 30 बच्चे बीमार हुए थे। यहां प्रशासन की टीम ने जांच की थी। साथ ही जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हरदौली में भी जांच की गई थी। दोनों ही विद्यालयों के नमूनों को लैब में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हरदौली में 21 जुलाई को खाद्य पदार्थों की जांच हुई थी। जांच के दौरान अरहर की दाल में कीड़े मिले थे। बेसन और मूंगफली दाना भी खराब मिला था। खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया था। इसके बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए, लेकिन लगभग दो महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आई।
अछरौड़ स्थित अटल आवासीय विद्यालय में 19 जुलाई की रात छोला, परवल की सब्जी और रोटी बनी थी। इसे खाने के बाद 30 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए थे। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट अब तक लंबित है। इस विद्यालय का संचालन श्रम विभाग करता है। यहां भी आवासीय व्यवस्था में छात्र व छात्राएं रहते हैं।
खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने में देरी से घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि अभी दोनों आवासीय विद्यालयों की जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। रिपोर्ट मंगाने के लिए पत्राचार किया गया है।

----
28 दिन में आ गई बीएल विद्या मंदिर की रिपोर्ट
शहर के झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में 17 अगस्त की सुबह दो बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने खाद्य सामग्री के नमूने लिए थे। 28 दिन के अंदर विभाग को यह जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। मूंग दाल का नमूना फेल होने से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से अब विद्यालय संचालक के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
----

फोटो 16- 20 जुलाई को प्रकाशित अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ की खबर।

फोटो 16- 20 जुलाई को प्रकाशित अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ की खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed