फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man and a young woman committed suicide by hanging themselves

Banda News: युवक और युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A young man and a young woman committed suicide by hanging themselves
अतर्रा/ बदौसा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवक व युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक ने नशे में घटना को अंजाम दिया। दूसरी ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर ओरन रोड निवासी अरविंद श्रीवास उर्फ बबलू (24) ने गुरुवार को दोपहर नशे में घर पहुंचा और मकान के दूसरे मंजिल के कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। पिता बड़ेराम श्रीवास कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका पाया। अचेत अवस्था में सीएचसी लाए, वहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस के कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल, एसआई प्रदीप सोनी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक छह भाई थे। मां गांव में रहती थी। पिता व एक भाभी मृतक के साथ रहते थे। खुदकुशी करने के कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के बंगाली पुरवा निवासी बसंती (18) ने गुरुवार की देर शाम अपने सूने घर में छत के छल्ले से साड़ी से फंदा लगा लिया। शाम छह बजे करीब उसकी मां कौशल्या खेत से घर पहुंची तो उसे फंदे से लटका पाया। बसंती दो भाइयों में बड़ी थी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। मां खुदकुशी का कारण नहीं बता सकी है। पिता रामसनेही की चार साल पहले मौत हो चुकी है। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed