{"_id":"89321","slug":"Banda-89321-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी न्यायालय के वकीलों में पाला खिंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरी न्यायालय के वकीलों में पाला खिंचा
Banda
Updated Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कमिश्नरी न्यायालय बहिष्कार को लेकर अधिवक्ता दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट आयुक्त की कार्यप्रणाली के विरोध में कमिश्नरी न्यायालय का बहिष्कार कर रहा है तो दूसरा गुट बहिष्कार के निर्णय का बहिष्कार कर रहा है।
कमिश्नरी अधिवक्ता जयराम सिंह चंदेल ने बताया कि बुधवार को अधिवक्ताओं की बैठक में बायकाट संबंधी निर्णय की निंदा की गई। कहा कि बहिष्कार का कोई औचित्य नहीं है। कई अधिवक्ता अपर आयुक्त द्वितीय की अदालत का बहिष्कार कई महीने से कर रहे हैं लेकिन अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने समर्थन नहीं किया। बल्कि अपर आयुक्त व पेशकार का समर्थन किया। बहिष्कार वाले अधिवक्ता अपर आयुक्त और उनके पेशकार के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने का एलान करें तभी अन्य अधिवक्ता समस्याओं के बारे में निर्णय लेंगे वरना आयुक्त न्यायालय में कामकाज होता रहेगा। बैठक में शिवभूषण सिंह, राजेंद्र निगम, महेंद्र प्रजापति, द्वारिका प्रसाद पटेल आदि अधिवक्ता शामिल रहे।