फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   53 crore cooperative loan on farmers of Banda-Chitrakoot

बांदा-चित्रकूट के किसानों पर 53 करोड़ सहकारी कर्ज

Thu, 12 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
53 crore cooperative loan on farmers of Banda-Chitrakoot
बांदा। चित्रकूट और बांदा जिलों में सहकारी समितियों के कर्जदार किसानों को ऋण अदायगी के लिए विशेष सहकारी वसूली अभियान शुरू किया गया है। दोनों जिलों में साढे़ 33 हजार से ज्यादा किसानों पर 53 करोड़ से अधिक की बकायेदारी है। इनमें 8 हजार सहकारी बकायेदारों द्वारा खाते संचालित नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष बद्रीविशाल त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के आयुक्त एवं निबंधन (सहकारिता) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान में पहली जुलाई 2019 के नए व पुराने बकायेदार सदस्य अपना ऋण अदा करके तीन प्रतिशत ब्याज पर पुन: कर्ज लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादन कर सकते है।
विज्ञापन

इसी तरह सदस्यों के खरीफ ऋण को जमा कर देने पर उनको तीन प्रतिशत ब्याज देय होगी और चार प्रतिशत ब्याज का अनुदान का मिलेगा। प्रधानमंत्री फसल योजना से आच्छादन भी होगा। अध्यक्ष ने कहा कि बांदा व चित्रकूट के सभी सहकारी समितियों के सदस्य इसका लाभ उठा सकते हैं। यह अभियान 14 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक सचिव/मुख्य कार्यपाल अधिकारी अनूप कुमार और सहायक आयुक्त/ सहायक निबंधक वीरेंद्र बाबू दीक्षित व सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समिति वार आवंटन कर सघन समीक्षा कर रहे है। सहकारी अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि मृदा परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें।

चित्रकूट और बांदा जिलों के 33,624 किसान सहकारी समितियों के कर्जदार हैं। इन पर 53 करोड़ 7 लाख 27 हजार रुपये बकाया हैं। इनमें अदायगी न करने वाले (एनपीए) कर्जदार किसानों की संख्या लगभग 8 हजार है। इन पर 3 करोड़ 86 लाख 4 हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed