फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   50 chiled deth in two months

बच्चों को बचाने के लाले, दो माह में 50 की मौत

Mon, 13 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
50 chiled deth in two months
50 chiled deth in two months - फोटो : BANDA
बांदा। कोटा, राजकोट और अहमदाबाद जैसे महानगराें में हाईटेक चिकित्सा व्यवस्था के बावजूद बड़ी तादाद में मासूमों की मौत हो गई तो बुंदेलखंड के पिछड़े जिले बांदा में मौतों पर कैसे लगाम लगे? दो माह के ताजा आंकड़े इसके गवाह हैं। इस अवधि में यहां करीब 50 बच्चों की जान चली गई हैं। इनमें 20 बच्चे प्रसव के कुछ क्षणों बाद ही चल बसे। 20 अन्य की दो माह के अंदर मौत हो गई। बाहर से यहां भर्ती किए गए 21 नवजातों में 8 की जान नहीं बची। यह वे आंकडे़ हैं जो मंडल मुख्यालय के सरकारी अभिलेखों/अस्पतालों में दर्ज हैं। वास्तविक आंकड़े इससे और ज्यादा हो सकते हैं।
विज्ञापन

नवंबर और दिसंबर माह की बात की जाए तो महिला अस्पताल में 1099 प्रसव दर्ज हैं। इनमें 20 शिशुओं की जन्म के कुछ क्षणों बाद ही मौत हो गई, जो आंख भी नहीं खोल सके। 210 बच्चों को प्रसव के बाद चिल्ड्रेन वार्ड (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान 19 बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन

इनके अलावा घरों या प्राइवेट अस्पतालों में हुए प्रसव के बाद यहां एसएनसीयू में भर्ती किए गए बच्चों में 9 की मौत हो गई। इनके अलावा जिला अस्पताल पुरुष अस्पताल, ट्रामा सेंटर समेत जनपद के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न बीमारियों के चलते भर्ती हुए 255 बच्चों में 8 को नहीं बचाया जा सका। बच्चों की मौत का यह आंकड़ा पिछले वर्ष भी कमोवेश इतना ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन की जगह एक डाक्टर, छुट्टी जाने पर इलाज ठप
महिला अस्पताल में तीन डाक्टरों के स्थान पर सिर्फ एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचएन सिंह हैं। इन पर ओपीडी के साथ बच्चा वार्ड की भी जिम्मेदारी है। इमरजेंसी काल पर रात को भी आना होता है। इनके अवकाश पर जाने से बच्चों की इलाज व्यवस्था ठप्प हो जाती है। पुरुष जिला अस्पताल में भी पिछले वर्ष सितंबर से बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। बच्चों का इलाज फिजीशियन कर रहे हैं।
नवजातों की मौत की कई वजहें
महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचएन सिंह का कहना है कि बच्चों की मौत की अलग-अलग वजह हैं। इनमें समय के पूर्व प्रसव, वजन कम होना या गर्भ में ही बच्चे के मुंह में गंदा पानी चला जाना इत्यादि वजहें शामिल हैं। उधर, मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल में एनआईसीयू, इक्यूबेटर, रेडिंट वार्मन की सुविधा न होने से भी बच्चों का उचित इलाज नही हो पाता।

लोगों में जागरूकता का अभाव
प्रभारी सीएमओ डॉ. आरएन प्रसाद का कहना है कि बच्चों की मौत की मुख्य वजह जागरूकता की कमी है। गर्भ में बच्चे के आने पर समय-समय पर जांच व जच्चा का टीकाकरण होना चाहिए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा नहीं होता है। तबीयत बिगड़ने पर ही गर्भवती अस्पताल आती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर नवजात को परिवार के लोग खुशी में चाय, मीठा आदि चटा देते हैं। यह खतरनाक साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed