फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   4.5 lakh rupees missing from Bolero parked near registry office

Banda News: रजिस्ट्री कार्यालय के पास खड़ी बोलेरो से साढ़े चार लाख रुपये गायब

Tue, 29 Oct 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
4.5 lakh rupees missing from Bolero parked near registry office
अतर्रा। बदौसा रोड पुरानी तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने खड़ी बोलेरो से चार लाख रुपये गायब हो गए। कोतवाली के बगल में स्थित ब्रह्म नगर निवासी श्यामबाबू अवस्थी प्लॉटिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन

अतर्रा के फौजदार का पुरवा में स्थित प्लॉट को नरैनी रोड निवासी मनोज यादव को साढ़े 11 लाख रुपये में बेचने के लिए सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। वहां श्यामबाबू अवस्थी ने मनोज से पूरे साढ़े 11 लाख रुपये लिए और कुछ ही दूरी पर खड़ी अपनी बोलेरो गाड़ी में रख दिया। रजिस्ट्री कराने के बाद वापस लौटने पर गाड़ी में रखे हुए बैग से चार लाख रुपये गायब हो गए। जबकि साढे़ सात लाख रुपये सुरक्षित मिले। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी और सीओ प्रवीण कुमार यादव मौके पर पहुं गए। घटनास्थल की जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि बोलेरो गाड़ी का लॉक ठीक से बंद नहीं हो रहा था। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed